1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना एफसी के अध्यक्ष बारटोमेन ने दिया इस्तीफा

बार्सिलोना एफसी के अध्यक्ष बारटोमेन ने दिया इस्तीफा

 Edited By: IANS
 Published : Oct 28, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 03:47 pm IST

बोरटोमेन के साथ साथ बोर्ड के बाकी निदेशकों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और 90 दिनों के अंदर नए अध्यक्ष के लिए चुनाव किया जाएगा।

Barcelona FC, Bartomen, football, sports- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बारटोमेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बारटोमेन 2014 में सांद्रो रसेल की जगह बार्सिलोना एफसी के नए अध्यक्ष बने थे। बोरटोमेन के साथ साथ बोर्ड के बाकी निदेशकों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और 90 दिनों के अंदर नए अध्यक्ष के लिए चुनाव किया जाएगा।

बारटोमेन ने एक बयान में कहा, "यह एक विचारशील, शांत और मेरे निदेशकों द्वारा इस्तीफा देने का सामूहिक निर्णय है, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ मेरा साथ दिया और उन्होंने बार्सिलोना के लिए कई बलिदान दिए।"

बारटोमेन ने साथ ही कहा बार्सिलोना एक नए यूरोपीय सुपर लीग में शामिल होने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होने से क्लब की वित्तीय स्थिरता आगे बढ़ने की गारंटी होगी।

57 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष ने हालांकि प्रस्तावित सुपर लीग के किसी भी विवरण का खुलासा नहीं किया और न ही यह बताया कि स्पेन की ला लीगा जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए इसका क्या महत्व होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल