1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनल मेसी बने दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबॉलर, रोनाल्डो से दोगुना है वेतन

लियोनल मेसी बने दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबॉलर, रोनाल्डो से दोगुना है वेतन

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 10:16 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 10:16 pm IST

मेसी ने इस सूची में पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन और ब्राजील के नेमार को पछाड़ा।

लियोनल मेसी बने दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबॉलर, रोनाल्डो से दोगुना है वेतन- India TV Hindi
लियोनल मेसी बने दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबॉलर, रोनाल्डो से दोगुना है वेतन Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेटीना के लियोनेल मेसी दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने इस सूची में पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन और ब्राजील के नेमार को पछाड़ा।

'गोल डॉट कॉम' ने फ्रेंच अखबार एल इक्विप के हवाले से बताया कि मेसी के एक महीने का वेतन 83 लाख यूरो है जबकि रोनाल्डो का वेतन 47 लाख यूरो है। पिछले वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप का खिताब जीते वाली फ्रांस की टीम के सदस्य ग्रीजमैन इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें एक महीने में 33 लाख यूरो वेतन मिलता है।

इस सूची में चौथा और पांचवां स्थान नेमार और लुइस सुआरेज के नाम रहा। ब्राजील के खिलाड़ी को हर महीने 30.6 लाख यूरो जबकि उरुग्वे के स्ट्राइकर को 29 लाख यूरो वेतन मिलता है।

मेसी लंबे समय से बार्सिलोना के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। स्पेनिश लीग ला-लीगा में उन्होंने अपने क्लब के लिए 400 से अधिक गोल किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल