1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना की महिला टीम बनी लीगा इबेद्रोला की चैंपियन

बार्सिलोना की महिला टीम बनी लीगा इबेद्रोला की चैंपियन

 Edited By: IANS
 Published : May 09, 2020 12:06 pm IST,  Updated : May 09, 2020 12:06 pm IST

एफसी बार्सिलोना फेमेनी की टीम पिछले 21 मैचों से अपराजित चल रही थी और इसलिए टॉप पर रहने के कारण भी उसे खिताब का हकदार माना गया।

Football, covid, Coronavirus - India TV Hindi
  Barcelona women's team   Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना की महिला टीम को स्पेन का लीगा इबेद्रोला विजेता घोषित किया गया है। स्पेन फुटबॉल फेडरेशन की कार्यकारी समिति ने कोविड-19 महामारी के कारण सभी गैर पेशेवर प्रतिस्पर्धाओं को खत्म किए जाने पर सहमति जताने के बाद यह फैसला किया है। लीग में अभी नौ राउंड और खेले जाने बाकी थे। एफसी बार्सिलोना फेमेनी की टीम अभी भी अंकतालिका में शीर्ष पर है और उसके दूसरे नंबर पर काबिज एटलेटिको मेड्रिड से नौ अंक ज्यादा है।

एफसी बार्सिलोना फेमेनी की टीम पिछले 21 मैचों से अपराजित चल रही थी और इसलिए टॉप पर रहने के कारण भी उसे खिताब का हकदार माना गया।

बार्सिलोना एफसी ने एक बयान में कहा, " बार्सा 2019-20 सीजन की लीग की चैंपियन घोषित की गई है। यह फैसला स्पेन फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति ने कोविड-19 महामारी के कारण सभी गैर पेशेवर प्रतिस्पधार्ओं को खत्म किए जाने पर सहमति जताने के बाद यह फैसला लिया गया है।"

बार्सिलोन की टीम को सेविल्ला के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल