1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Bundesliga : हावेर्टज के गोल से लीवरकुसेन ने फ्रीबर्ग को 1-0 से हराया

Bundesliga : हावेर्टज के गोल से लीवरकुसेन ने फ्रीबर्ग को 1-0 से हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 01:03 pm IST,  Updated : May 30, 2020 01:03 pm IST

कोविड-19 महामारी के दौरान स्थगित होने के बाद लीग के फिर से शुरू होने के बाद चार मैचों में यह उनका पांचवां गोल है।   

Bayer Leverkusen, bundesliga, Bundesliga 2019-20, football news, Freiburg, germany, Kai Havertz- India TV Hindi
Bundesliga Image Source : GETTY

प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलर काई हावेर्टज ने एक और रिकार्ड बनाते हुए लीवरकुसेन को फ्रीबर्ग के खिलाफ 1-0 की जीत दिलाई जिससे टीम तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। बीस साल के हावेर्टज इस लीग के इतिहास में 21 साल की उम्र से पहले 35 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये। 

कोविड-19 महामारी के दौरान स्थगित होने के बाद लीग के फिर से शुरू होने के बाद चार मैचों में यह उनका पांचवां गोल है। 

उन्होंने मध्यांतर के बाद खेल के आठवें मिनट में लियोन बैली की मदद से गोलकर टीम को बढ़त दिलायी। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। जर्मनी का यह खिलाड़ी पहले से ही इस शीर्ष लीग में 50 और 100 मैचों को खेलने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बन चुका है। 

वह 2017 में लीवरकुसेन के लिए लीग गोल करने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल