1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न म्यूनिख ने लगातार नौवीं बार बुंदेसलीगा खिताब पर किया कब्जा

बायर्न म्यूनिख ने लगातार नौवीं बार बुंदेसलीगा खिताब पर किया कब्जा

 Reported By: IANS
 Published : May 09, 2021 12:28 pm IST,  Updated : May 09, 2021 12:28 pm IST

आरबी लिपजिग का बोरूसिया डोर्टमंड के हाथों 2 - 3 से हारने के साथ ही जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने रिकॉर्ड लगातार नौवीं बार बुंदेसलीगा फुटबॉल खिताब अपने नाम कर लिया। 

बायर्न म्यूनिख ने...- India TV Hindi
बायर्न म्यूनिख ने लगातार नौवीं बार बुंदेसलीगा खिताब पर किया कब्जा Image Source : TWITTER/BAYERN MUNICH

बर्लिन| आरबी लिपजिग का बोरूसिया डोर्टमंड के हाथों 2 - 3 से हारने के साथ ही जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने रिकॉर्ड लगातार नौवीं बार बुंदेसलीगा फुटबॉल खिताब अपने नाम कर लिया। बायर्न म्यूनिख अब तक कुल 31 बार जर्मन चैंपियंस बनी है। डीपीए की रिपोर्ट के रिपोर्ट के अनुसार, बायर्न म्यूनिख ने एक अन्य मुकाबले में मोंचेगलाडबाग को 6 - 0 से करारी शिकस्त दी और टेबल में टॉप पर रही।

कोरोना टीके का पहला डोज लगवाने के बाद उमेश यादव ने लोगों से की ये खास अपील

लिपजिग इस हार के बाद अब बायर्न म्यूनिख ने लिपजिग से सात अंक की बढ़त बना रखी है जबकि अब सिर्फ दो दौर का मैच बाकी है। डोर्टमंड के लिए जेडन सांचो ने 51 वें और 87 वें मिनट में दो गोल दागे जबकि कप्तान मार्को रुइस ने सातवें मिनट में एक गोल किया। लिपजिग की ओर से लुकास क्लोस्टरमैन ने 63वें मिनट में और हवांग ही चेन ने 77वें मिनट में गोल दागे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल