1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीके मोहन बगान के साथ जुड़ने से मेरे करियर को बढ़ावा मिला : मनवीर सिंह

एटीके मोहन बगान के साथ जुड़ने से मेरे करियर को बढ़ावा मिला : मनवीर सिंह

 Edited By: IANS
 Published : Jul 05, 2021 05:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 05:26 pm IST

मनवीर ने कहा कि उन्हें एटीके मोहन बगान के लिए इस तरह के प्रभाव की उम्मीद नहीं थी और उनका लक्ष्य केवल सीजन के दौरान अपना 100 प्रतिशत देना था।

Sports, Football, ATK - India TV Hindi
Manvir Singh   Image Source : TWITTER/@MANVIR_SINGH07

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटीके मोहन बगान के स्ट्राइकर मनवीर सिंह ने सोमवार को कहा कि 2020-21 के सीजन में क्लब के साथ जुड़ने से उनके करियर को बढ़ावा मिला। मनवीर ने छह गोल कर एटीके मोहन बगान को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मनवीर ने कहा, "आईएएसएल का सीजन मेरे और टीम के लिए शानदार रहा। मैं खेलने के लिए उत्सुक था और मोहन बगान के मैनेजमेंट ने मेरे लिए प्लान रखा था। उन्होंने मुझे बताया था कि किस तरह कोच ने मेरा नाम लिया था।"

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शांता रंगास्वामी ने की भारतीय महिला टीम के लिए गुलाबी गेंद से घरेलू टूर्नामेंट की मांग

मनवीर ने कहा कि उन्हें एटीके मोहन बगान के लिए इस तरह के प्रभाव की उम्मीद नहीं थी और उनका लक्ष्य केवल सीजन के दौरान अपना 100 प्रतिशत देना था।

उन्होंने कहा, "मैंने इस बारे में नहीं सोचा था। मैं बस हर समय मैदान पर उतरकर अपना 100 फीसदी देना चाहता था। मैं अपने गोल से खुश हूं और आने वाले सीजन में टीम की मदद करने की कोशिश करना चाहता हूं। मैं एटीके मोहन बगान के लिए ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं।"

यह भी पढ़ें- भारत के अलावा 16 अन्य देशों ने आईसीसी के इन टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए दिखाई दिलचस्पी

मनवीर ने कहा कि रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स और मासेर्लो परेरा जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की उपस्थिति ने उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की।

मनवीर ने कहा, "ये सभी शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं। इससे मेरा काम आसान हो गया। सिर्फ खेल में नहीं बल्कि मैदान से बाहर भी। इन लोगों से काफी कुछ सीखा जा सकता है। ये हमेशा मेरी मदद करते हैं और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल