1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मैच में बंगाल ने यूपी को बराबरी पर रोका

प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मैच में बंगाल ने यूपी को बराबरी पर रोका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2018 10:16 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 10:16 pm IST

बंगाल वॉरियर्स ने 25वें मैच में शनिवार को यूपी योद्धा को 40-40 से बराबरी पर रोक दिया।

up yoddha- India TV Hindi
बंगाल वॉरियर्स ने 25वें मैच में शनिवार को यूपी योद्धा को 40-40 से बराबरी पर रोक दिया। Image Source : TWITTER: @UPYODDHA

पुणे। पहले हाफ में तीन अंकों से पिछड़ने के बाद बंगाल वॉरियर्स ने यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 25वें मैच में शनिवार को यूपी योद्धा को 40-40 से बराबरी पर रोक दिया। लीग के छठे सीजन में दोनों टीमों के लिए यह पहला टाई मुकाबला है। जोन-बी में शामिल बंगाल इस टाई के बाद तीन मैचों में 13 अंक लेकर तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि यूपी पांच मैचों में 11 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। 

यूपी ने पहले हाफ में 18-15 की बढ़त हासिल कर थी लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा है। 

मुकाबला समाप्त होने में जब दो मिनट का समय बचा था तब दोनों टीमें 36-36 से बराबरी पर थीं। इसके बाद बंगाल ने एक-दो अंकों की बढ़त हासिल की, लेकिन यूपी ने 40 मिनट के इस खेल में 40-40 से मैच टाई करा दिया। 

यूपी के लिए प्रशांत कुमार राय ने 13, कप्तान ऋषांक देवदिगा ने नौ और सागर कृष्णा ने चार अंक अपने नाम किए। यूपी की टीम ने रेड से 25, टैकल से आठ, ऑलआउट से दो और पांच अतिरिक्त अंक जुटाए। 

वहीं, बंगाल की ओर से मनिंदर सिंह ने 16, जेंग कुन ली ने सात और सुरजीत सिंह ने छह अंक बटोरे। टीम ने रेड से 25, टैकल से 12, ऑलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक लिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल