1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बंगाल के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी की करंट लगने से मौत

बंगाल के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी की करंट लगने से मौत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 27, 2018 10:21 am IST,  Updated : Nov 27, 2018 10:21 am IST

पश्चिम बंगाल बैडमिंटन संघ के अधिकारियों के मुताबिक, 26 वर्षीय नाग से के ऊपर मौजूद बिजली के हाई टेंसन वायर के संपर्क में आए थे।  

बंगाल के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी की करंट लगने से मौत- India TV Hindi
बंगाल के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी की करंट लगने से मौत Image Source : FACEBOOK

कोलकाता। बंगाल के शीर्ष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिनानकुर नाग की सोमवार को यहां मौत हो गई। उन्हें दो दिन पहले सियालदाह स्थित उनके कार्यास्थल में बिजली का झटका लगा था। पूर्वी रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे कार शेड में काम करते समय जलने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थी। 

पश्चिम बंगाल बैडमिंटन संघ के अधिकारियों के मुताबिक, 26 वर्षीय नाग से के ऊपर मौजूद बिजली के हाई टेंसन वायर के संपर्क में आए थे।

वह उत्तरी कोलकाता के नागेरबाजार में अपने माता-पिता के साथ रहते थे । मॉरीशस में जुलाई 2011 में हुए एक कोचिंग कैम्प और फिर टूर्नामेंट के दौरान नाग भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल