1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराया

प्रो कबड्डी लीग: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2018 11:09 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 11:09 pm IST

बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार को तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराकर विजयी शुरुआत की।

chennaivskolkata-twiter- India TV Hindi
बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार को तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराकर विजयी शुरुआत की। Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

चेन्नई। मनिन्दर सिंह के नौ और महेश गौड़ के पांच अंकों की बदौलत बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार को तमिल थलाइवाज को 36-27 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे संस्करण में अपनी विजयी शुरुआत की। जहां बंगाल ने लीग में अपनी विजयी शुरुआत की है तो वहीं तमिल को पांच मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। 

यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए जोन-बी के इस मुकाबले में बंगाल की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक 18-15 से आगे थीं। टीम ने दूसरे हाफ में भी अपनी इस बढ़त को बनाए रखा और 36-27 से मैच जीत लिया। 

बंगाल की टीम ने रेड से 18, टैकल से 10, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक लिए।

वहीं तमिल के लिए जसवीर सिंह ने सात, अजय ठाकुर ने छह और मंजीत छिल्लर ने पांच अंक जुटाए। तमिल ने रेड से 18, टैकल से 8 और एक अतिरिक्त अंक लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल