1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL : बेंगलुरू एफसी ने अजीत कुमार के साथ किया 3 साल का करार

ISL : बेंगलुरू एफसी ने अजीत कुमार के साथ किया 3 साल का करार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 01:11 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम बेंगलुरू एफसी ने अजीत कुमार के साथ तीन साल का करार किया है। वह चेन्नई सिटी एफसी से इस क्लब में आ रहे हैं। 

ISL : बेंगलुरू एफसी ने...- India TV Hindi
ISL : बेंगलुरू एफसी ने अजीत कुमार के साथ किया 3 साल का करार Image Source : TWITTER

बेंगलुरू| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम बेंगलुरू एफसी ने अजीत कुमार के साथ तीन साल का करार किया है। वह चेन्नई सिटी एफसी से इस क्लब में आ रहे हैं। क्लब की आधिकारिक बेवसाइट पर अजीत के हवाले से लिखा है, "मैं बेंगलुरू एफसी के साथ जुड़कर काफी खुश हूं। यह ऐसा क्लब है जिसे मैं काफी पसंद करता हूं। मेरे पास चुनने के लिए कुछ विकल्प थे, उसमें बेंगलुरू शीर्ष पर था।"

उन्होंने कहा, "सुनील छेत्री जैसे महान खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना जिनसे मैं काफी कुछ सीखना चाहता हूं, साथ ही राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर मैं काफी उत्साहित है।"

चेन्नई सिटी के साथ 2018 में ट्रायल्स के माध्यम से जुड़ने वाले अजीत टीम का अहम हिस्सा बने थे और 2018-19 में टीम को आई-लीग का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। लैफ्ट बैक ने टीम के सभी मैचों में हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल