1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपने प्रशासन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगा बीएफआई

अपने प्रशासन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगा बीएफआई

 Reported By: IANS
 Published : Sep 12, 2020 10:23 am IST,  Updated : Sep 12, 2020 10:23 am IST

इस समय बीएफआई में शीर्ष स्थान पर कोई भी महिला नहीं हैं और महासंघ ने भी अपने बयान में यह नहीं बताया है कि वह कैसे महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाएगी।

Boxing Federation Of India- India TV Hindi
Boxing Federation Of India Image Source : @BFI_OFFICIAL

नई दिल्ली| भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने कहा कि वह अपने प्रशासन में कम से कम 25 प्रतिशित तक महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाएगा। बीएफआई ने यह फैसला गुरुवार को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया।

इस समय बीएफआई में शीर्ष स्थान पर कोई भी महिला नहीं हैं और महासंघ ने भी अपने बयान में यह नहीं बताया है कि वह कैसे महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाएगी।

महासंघ ने बयान में कहा, "प्रशासन, कोचिंग, रैफरी और जज यह उन क्षेत्रों में से हैं जहां हम महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाएंगे। इस प्रस्ताव को बैठक में सर्वसम्मति से मान लिया गया।"

ये भी पढ़ें - टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम जीत सकती है पदक : लिलिमा मिंज

बीएफआई अध्यक्ष ने अजय सिंह ने कहा, "चूंकि हमारे महिला और पुरुष मुक्केबाज दोनों अच्छा कर रहे हैं। यही हमारी महासंघ में भी होना चाहिए। इसलिए कार्यकारी परिषद की बैठक में इस बात का प्रस्ताव रखा गया और हम आने वाले महीनों में इस पर काम करेंगे।"

बीएफआई ने महिला कमिशन को बदलने की भी सिफारिश की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल