1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : पहले दौर से बाहर हुई भूपति-टिप्सारेविक की जोड़ी

विंबलडन : पहले दौर से बाहर हुई भूपति-टिप्सारेविक की जोड़ी

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2015 11:54 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 11:55 am IST

विंबलडन: भारतीय टेनिस दिग्गज महेश भूपति सर्बिया के अपने जोड़ीदार जैंको टिप्सारेविक के साथ गुरुवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर से ही हारकर बाहर हो गए। भूपति-टिप्सारेविक की

विंबलडन : पहले दौर से...- India TV Hindi
विंबलडन : पहले दौर से बाहर हुई भूपति-टिप्सारेविक की जोड़ी

विंबलडन: भारतीय टेनिस दिग्गज महेश भूपति सर्बिया के अपने जोड़ीदार जैंको टिप्सारेविक के साथ गुरुवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर से ही हारकर बाहर हो गए। भूपति-टिप्सारेविक की जोड़ी को आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर और स्वीडन के रॉबर्ट लिंड्सटेड्ट की जोड़ी ने 6-3, 6-3, 6-2 से हरा दिया।

मेल्जर- लिंड्सटेड्ट की जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले सेट में दो एस तथा 12 विनर्स लगाए। वे भारतीय-सर्बियाई जोड़ी की सर्विस दो बार तोड़ने में सफल रहे।

दूसरे सेट में वे और भी शानदार लय में नजर आए और भूपित-टिप्सारेविक के खिलाफ उन्होंने पहली सर्विस पर 16 में 15 अंक हासिल किए और चार बार सर्विस तोड़ी।

तीसरे सेट में लगाए गए सात एस की बदौलत मेल्जर- लिंड्सटेड्ट की जोड़ी ने तीसरा सेट भी आसानी से जीत लिया और मैच अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

दूसरे दौर में मेल्जर- लिंड्सटेड्ट की जोड़ी को लीटन हेविट-थनासी कोकिनाकिस की आस्ट्रेलियाई जोड़ी का सामना करना होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल