1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टॉप सीड ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, 116वें नंबर की खिलाड़ी से हारी सेरेना

टॉप सीड ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, 116वें नंबर की खिलाड़ी से हारी सेरेना

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 01:14 pm IST

सेरेना विलियम्स टॉप सीड ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 116वें नंबर की खिलाड़ी शेल्बी रोजर्स से 1-6, 6-4, 7-6 से हार गई।

Serena Williams- India TV Hindi
Serena Williams Image Source : GETTY IMAGES

अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स टॉप सीड ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 116वें नंबर की खिलाड़ी शेल्बी रोजर्स से 1-6, 6-4, 7-6 से हार गई। अपने कैरियर में 967 टूर स्तर के मैच खेल चुकी सेरेना अब तक सिर्फ चार बार शीर्ष सौ से बाहर खिलाड़ियों से हारी है और पिछले आठ साल में तो यह ऐसी पहली हार है। 

तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा ,‘‘ यह जानकर अच्छा लगा। मुझे और बेहतर खेलना होगा।’’ 

वहीं कोको गॉ ने दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी ओंस जाबेउर को 4 .6, 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना जेनिफर ब्राडी से होगा जिसने मारी बाउजकोवा को 6-1, 6-2 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल