1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2020 11:06 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 11:06 am IST

रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बोपन्ना और उनके...- India TV Hindi
बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ने छठे वरीय केविन क्राविट्ज और आंद्रियास मिएस की जोड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भारत और कनाडा की गैरवरीय जोड़ी ने शनिवार को हुए इस दूसरे दौर के मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी की जोड़ी को एक घंटा और 47 मिनट में 4-6 6-4 6-3 से शिकस्त दी। बोपन्ना और शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में जीन जूलियन रोजर और होरिया तेकाऊ की जोड़ी से भिड़ेंगे। 

सुमित नागल और दिविज शरण के बाहर होने के बाद बोपन्ना टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बचे हैं। सुमित नागल को एकल वर्ग के दूसरे दौर में आस्ट्रिया के दूसरे वरीय और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डोमीनिक थीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि दिविज और सर्बिया के उनके जोड़ीदार निकोला केसिच को पुरुष युगल के पहले दौर में ही निकोला मेकटिक और वेस्ली कूलहोफ की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल