1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एमरे कान के एकमात्र गोल से बोरूसिया डॉर्टमंड ने हर्था को 1-0 से हराया

एमरे कान के एकमात्र गोल से बोरूसिया डॉर्टमंड ने हर्था को 1-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Jun 07, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 01:54 pm IST

इस जीत के बाद डॉर्टमंड की टीम अगले सीजन में होने वाले यूएएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है जबकि हर्था बर्लिन नौवें नंबर पर कायम है।

Borussia Dortmund, Hertha, Bundeshliga- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

एमरे कान के एकमात्र विजयी गोल के सहारे बोरूसिया डॉर्टमंड ने बुंदेसलीगा लीग के 30वें राउंड के मैच में हर्था बर्लिन को 1-0 से हरा दिया। शनिवार को इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित देखने को मिला। पहले हाफ के अंदर आठवें मिनट में ही अशरफ हकीमी गोल दागने का मौका चूक गए।

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद जेडन सांचों के पास 51वें मिनट में बॉक्स के अंदर बॉल को नेट में डालने का अवसर था, लेकिन सांचों में इसमें कामयाब नहीं हो सके। हालांकि 58वें मिनट में कान ने गोल करके डॉर्टमंड को 1-0 से आगे कर दिया।

डॉर्टमंड की टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के बाद डॉर्टमंड की टीम अगले सीजन में होने वाले यूएएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है जबकि हर्था बर्लिन नौवें नंबर पर कायम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल