1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न म्यूनिख को मात देकर डॉर्टमंड ने जीता जर्मन सुपर कप का खिताब

बायर्न म्यूनिख को मात देकर डॉर्टमंड ने जीता जर्मन सुपर कप का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 02:49 pm IST

बोरुशिया डॉर्टमंड ने शनिवार देर रात यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी बायर्न म्यूनिख को 2-0 से मात देकर जर्मन सुपर कप का खिताब जीता। 

बायर्न म्यूनिख को मात...- India TV Hindi
बायर्न म्यूनिख को मात देकर डॉर्टमंड ने जीता जर्मन सुपर कप का खिताब Image Source : GETTY IMAGES

डॉर्टमंड| बोरुशिया डॉर्टमंड ने शनिवार देर रात यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी बायर्न म्यूनिख को 2-0 से मात देकर जर्मन सुपर कप का खिताब जीता। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस मैच में मेजबान टीम के लिए स्ट्राइकर पाको अल्कासेर और जाडोन सांचो ने गोल दागे। 

इस जीत के साथ ही डॉर्टमंड ने सुपर कप में बायर्न के लगातार तीन साल से चले आ रहे खिताबी जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका मिला, लेकिन कोई भी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया। 

डॉर्टमंड ने दूसरे हाफ में दमदार शुरुआत की और 48वें मिनट में जाडोन सांचो के पास पर शानदार गोल करते हुए अल्कासेर ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मेजबान टीम अपनी बढ़त को दोगुना करने में भी कामयाब रही। 69वें मिनट में सांचो को मौका और इस बार उन्होंने खुद गोल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल