1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस बॉक्सर को मिला खेल की दुनिया का सबसे महंगा कॉन्ट्रैक्ट, कीमत 2680 करोड़ रुपए!

इस बॉक्सर को मिला खेल की दुनिया का सबसे महंगा कॉन्ट्रैक्ट, कीमत 2680 करोड़ रुपए!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2018 09:21 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 09:21 pm IST

हाल ही में बॉक्सर कैनेलो अल्वारेज़ ने खेल की दुनिया में सबसे महंगा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 

Canelo Alvarez- India TV Hindi
हाल ही में बॉक्सर कैनेलो अल्वारेज़ ने खेल की दुनिया में सबसे महंगा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।  Image Source : GETTY IMAGES

खेल की दुनिया में खिलाड़ियों को अपने साथ लंबे समय तक जोड़ रखने के लिए बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिए जाते हैं, लेकिन हाल ही में बॉक्सर कैनेलो अल्वारेज़ ने खेल की दुनिया में सबसे महंगा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। कैनेलो अल्वारेज़ को स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग सर्विस DAZN के साथ अगले 5 साल के लिए 11 फाइट की डील की है. 

इस डील को उन्होंने 365 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2680 करोड़ रुपए में साइन किया है। कैनेलो के इस डील की जानकारी उनके प्रमोटर गोल्डन बॉय प्रोमोशंस ने दी। अगर हिसाब लगाया जाए तो कैनेलो को प्रत्येक फाइट के लिए 243 करोड़ रुपए मिलेंगे। मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 15 दिसंबर को डब्लूबीए सुपर मिडलवेट चैंपियन रॉकी फील्डिंग को चुनौती देने के लिए अल्वारेज़ वजन में बढ़ाएंगे।

इससे पहले साल 2014 में न्यूयॉर्क के यांकी के एथलीट गियानकार्लो को 32.5 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्टमियामी मार्लिन्स के साथ किया गया था.

अगर बात फुटबॉल की करें तो स्टर खिलाड़ी नेमार और मेसी को भी करीब-करीब 35-35 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है। यह कॉन्ट्रैक्टर उन्हें क्रमश चार और पांच साल के लिए मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल