1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर्स: बॉक्सर गौरव सोलंकी का विजयी आगाज, दूसरे दौर में बनाई जगह

मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर्स: बॉक्सर गौरव सोलंकी का विजयी आगाज, दूसरे दौर में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 03, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 05:27 pm IST

गौरव सोलंकी ने मंगलवार से शुरू हुए मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत को विजयी शुरुआत दिलाई है।

मुक्केबाजी ओलंपिक...- India TV Hindi
मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर्स: बॉक्सर गौरव सोलंकी का विजयी आगाज, दूसरे दौर में बनाई जगह Image Source : TWITTER

अम्मान| गौरव सोलंकी ने मंगलवार से शुरू हुए मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत को विजयी शुरुआत दिलाई है। सोलंकी ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पहले दौर के मैच में सोलंकी ने किर्गिस्तान के अकिलबेक युलू इसेनबेक को 5-0 से हरा दूसरे दौर में प्रवेश किया।

अगले दौर में उनका सामना उजबेकिस्तान के मिराजिजबेक मिराजखालीलोव से होगा। पहले दो दौर में सोलंकी ने अपनी अक्रामकता और बेहतरीन फुटवर्क से विपक्षी खिलाड़ी को हावी नहीं होने दिया। तीसरे दौर में जरूर अकिलबेक ने वापसी कर सोलंकी पर सही जगह कुछ पंच मारे लेकिन इस दौर में भारतीय खिलाड़ी ने अपने डिफेंस का भी अच्छा परिचय देते हुए अंक लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल