1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेगास में मुक्केबाजी की वापसी, स्टीवेन्सन ने कारबालो को नॉकआउट किया

वेगास में मुक्केबाजी की वापसी, स्टीवेन्सन ने कारबालो को नॉकआउट किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 11:49 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 11:49 am IST

शकूर स्टीवेन्सन ने वेगास में मुक्केबाजी की वापसी पर फिर से अपना दबदबा दिखाते हुए मंगलवार की रात को फेलिक्स कारबालो को छठे राउंड में ही नॉकआउट कर दिया।

Boxing returns to Vegas, Stevenson knocks out Carballo- India TV Hindi
Boxing returns to Vegas, Stevenson knocks out Carballo Image Source : GETTY IMAGES

लास वेगास। शकूर स्टीवेन्सन ने वेगास में मुक्केबाजी की वापसी पर फिर से अपना दबदबा दिखाते हुए मंगलवार की रात को फेलिक्स कारबालो को छठे राउंड में ही नॉकआउट कर दिया। कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद यह उत्तरी अमेरिका में आयोजित पहला प्रमुख मुक्केबाजी मुकाबला था। 

अब तक 14-0 का रिकॉर्ड रखने वाले डब्ल्यूबीओ फीदरवेट चैंपियन स्टीवेनसन यहां पहुंचने के बाद से ही मुकाबले तक पृथकवास में रहकर अभ्यास कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने प्यूर्टोरिको के अनुभवी मुक्केबाज के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

अमेरिका के ओलंपिक रजत पदक विजेता स्टीवेनसन शुरू से ही कारबालो पर हावी हो गये और उन्होंने किसी भी समय अपने प्रतिद्वंद्वी को मौका नहीं दिया। पांचवें राउंड में उनके बायें हाथ पर चोट भी लगी लेकिन वह छठे राउंड में ही मुकाबला समाप्त करने में सफल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल