1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एवर्टन के साथ तीन साल के लिए जुड़े ब्राजील के मिडफील्डर एलन

एवर्टन के साथ तीन साल के लिए जुड़े ब्राजील के मिडफील्डर एलन

 Edited By: IANS
 Published : Sep 05, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 04:52 pm IST

एवर्टन ने एक बयान में कहा कि एलन ने इटालियन क्लब नापोली के साथ अपने पांच साल के करार को खत्म कर लिया है। 

Sports, football, football club - India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब एवर्टन एफसी ने ब्राजील के मिडफील्डर एलन के साथ तीन साल का करार करने की शनिवार को घोषणा की। एलन इससे पहले नापोली के साथ थे और अब वह जून 2023 तक एवर्टन के लिए खेलेंगे।

एवर्टन ने एक बयान में कहा कि एलन ने इटालियन क्लब नापोली के साथ अपने पांच साल के करार को खत्म कर लिया है। उन्होंने अपनी नेशनल टीम के लिए नौ मैच खेले हैं। साथ ही वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले साल कोपा अमेरिका का खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच और पेत्रा क्वितोवा

29 साल एलन ने कार्लो एंसेलोटी के मार्गदर्शन में नापोली के लिए 61 मैच खेले हैं।

उन्होंने कहा, " एवर्टन के साथ करार करना एक वास्तविक आनंद है। मुझे यहां आने की बेहद खुशी है। मुझे उम्मीद है कि जैसे मैंने अपने पूरे करियर में किया है, मैं अपने साथियों के साथ मिलकर अपने प्रदर्शन में योगदान देता हूं और यह कि मैं कुछ शानदार खेल, शानदार प्रदर्शन करता हूं और महत्वपूर्ण चीजें जीतता हू।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल