1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के चले बिना फैंस के तय समय पर होगी ब्रिटेन ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस

कोरोना वायरस के चले बिना फैंस के तय समय पर होगी ब्रिटेन ग्रां प्री फ़ॉर्मूला वन रेस

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 03:30 pm IST

ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में कोरोना वायरस महामारी के कारण बिना फैन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी फ़ॉर्मूला वन ग्रां प्री।

Formula One Race- India TV Hindi
Formula One Race Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट के मालिकों ने सोमवार को पुष्टि की कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कोई दर्शक ब्रिटिश ग्रां प्री के दौरान सर्किट पर मौजूद नहीं रहेगा और अब तक यह एफवन रेस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

आयोजकों ने 19 जुलाई को होने वाली इस रेस को अब तक स्थगित या रद्द नहीं किया है। सिल्वरस्टोन के प्रबंध निदेशक स्टुअर्ट प्रिंगल ने पहले ही टिकट खरीद चुके प्रशंसकों को यह संदेश दिया है जिससे स्पष्ट हो गया है कि इस रेस के लिए दर्शक सर्किट पर मौजूद नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें : जब फीफा विश्वकप 1990 में माराडोना को मैच से पहले ही रेफरी करना चाहता था बाहर, बताया ये कारण

प्रिंगल ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बेहद निराशा के साथ आप लोगों को बता रहा हूं कि हम इस साल सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री का आयोजन दर्शकों के सामने नहीं कर पाएंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल