1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्रिटिश मुक्केबाज यार्डे के पिता का कोविड-19 के कारण निधन

ब्रिटिश मुक्केबाज यार्डे के पिता का कोविड-19 के कारण निधन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 29, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 07:46 pm IST

ब्रिटिश मुक्केबाज एंथोनी यार्डे ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने पिता की मौत की सूचना देते हुए लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की।

Boxing- India TV Hindi
Boxing Image Source : GETTY IMAGE

लंदन| ब्रिटिश मुक्केबाज एंथोनी यार्डे ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने पिता की मौत की सूचना देते हुए लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की।

पिछले साल क्रुजरवेट विश्व खिताब के लिए रूस के सर्गेयर कोवालेव का सामना करने वाले इस मुक्केबाज ने कहा कि उनके पिता ‘पूरी तरह से स्वस्थ थे और उन्हें कोई परेशानी नहीं थी’।

यार्डे ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ इस वायरस के कारण कल मेरे पिता का निधन हो गया। इससे पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और उन्हें कोई भी समस्या नहीं थी। लोग जितना अधिक घर से बाहर निकलेंगे यह वायरस उतना अधिक फैलेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल