1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: अकाने यामागुची को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में सिंधु

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: अकाने यामागुची को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में सिंधु

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2018 07:56 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 07:56 pm IST

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। 

सिंधु का सामना रविवार को स्पेन की स्टार खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से होगा- India TV Hindi
सिंधु का सामना रविवार को स्पेन की स्टार खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से होगा Image Source : GETTY IMAGES

नानजिंग। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने अकाने यामागुची को 21-16, 24-22 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। आपको बता दें कि इस जीते के साथ ही सिंधु लगातार दूसरी बार विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं। सिंधु इससे पहले विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य और एक रजत जीत चुकी हैं। पिछले साल सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। 

विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता और एक बार की रजत पदक विजेता सिंधू ने सेमीफाइनल के दूसरे गेम में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में अब सिंधु का सामना रविवार को स्पेन की स्टार खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से होगा। मारिन ने सिंधु के मैच से ठीक पहले महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी ही बिंगजियाओ को 13-21, 21-16, 21-1 से हराया था।

आपको बता दें कि सिंधू ने शुक्रवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेम में पराजित कर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया था। सिंधू ने ओकुहारा को 58 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में 21-17 21-19 से पराजित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल