1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कैरोलिना मारिन ने पीवी सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स से किया बाहर

कैरोलिना मारिन ने पीवी सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स से किया बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 25, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 07:11 pm IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु एक बार फिर स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं। रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन ने शुक्रवार को सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आसानी से हरा दिया।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : AP

जकार्ता। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु एक बार फिर स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं। रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन ने शुक्रवार को सिंधु को इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आसानी से हरा दिया। स्पेनिश दिग्गज ने सिंधु को 21-11, 21-12 से मात देते हुए उनके खिलाफ आठवीं जीत हासिल की। यह मैच सिर्फ 37 मिनट तक ही चल सका। सिंधु, मारिन के खिलाफ अभी तक पांच मैच ही जीत पाई हैं। 

सेमीफाइनल में मारिन के सामने चीन की चेन यूफेई की चुनौती होगी जिन्होंने थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन को 14-21, 21-9, 21-15 से मात देकर सेमीफाइल में जगह पक्की की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल