1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियंस लीग : सेमीफाइनल में पहुंची लिवरपूल, बार्सिलोना से होगा मुकाबला

चैम्पियंस लीग : सेमीफाइनल में पहुंची लिवरपूल, बार्सिलोना से होगा मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2019 03:33 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 03:33 pm IST

पहले लेग में अपने घरेलू मैदान पर लिवरपूल ने पोर्तो के खिलाफ 2-0 से आसान जीत दर्ज की थी। लिरवपूल ने मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में हालांकि, मेहमान टीम एक ही गोल कर पाई। 

चैम्पियंस लीग : सेमीफाइनल में पहुंची लिवरपूल, बार्सिलोना से होगा मुकाबला- India TV Hindi
चैम्पियंस लीग : सेमीफाइनल में पहुंची लिवरपूल, बार्सिलोना से होगा मुकाबला Image Source : GETTY IMAGES

पोर्तो। इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने बुधवार रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में पोर्तो को 4-1 से मात देकर टूर्नामेंट अंतिम-4 में जगह बना ली है। लिवरपूल ने 6-1 के कुल योग के साथ मुकाबला जीता और अब सेमीफाइनल में उसका सामना स्पेनिश लीग की मौजूदा चैम्पियन एफसी बार्सिलोना से होगा। 

बीबीसी के अनुसार, पहले लेग में अपने घरेलू मैदान पर लिवरपूल ने पोर्तो के खिलाफ 2-0 से आसान जीत दर्ज की थी। लिरवपूल ने मैच की शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में हालांकि, मेहमान टीम एक ही गोल कर पाई। 

मैच के 26वें मिनट में फारवर्ड सादियो माने ने 18 गज के बॉक्स के अदंर से गोल करके लिवरपूल को बढ़त दिलाई। रैफरी ने पहले उनके गोल को ऑफ-साइड करार दिया था, लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद मेहमान टीम को गोल दे दिया गया। 

दूसरा हाफ भी पूरी तरह से लिवरपूल के नाम रहा। 65वें मिनट में म्रिस के मोहम्मद सलाह ने गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके तीन मिनट बाद, एडर मिलिटाओ ने पोर्तो के लिए मैच का एकमात्र गोल किया। 

स्ट्राइकर रोबटरे फिर्मिनो ने भी मौके का लाभ उठाया। 77वें मिनट में उन्होंने लिवरपूल का तीसरा गोल दागा। छह मिनट बाद डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल