1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जुलाई-अगस्त तक दोबारा चैम्पियंस लीग शुरू होने की उम्मीद

जुलाई-अगस्त तक दोबारा चैम्पियंस लीग शुरू होने की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 04:23 pm IST

यूएफा ने ऐसे समय में पत्र जारी किया है जबकि इससे कुछ घंटे पहले ही बेल्जियम लीग ने यह सुझाव दिया है कि मौजूदा अंकतालिका के साथ ही सीजन की समाप्ति की घोषणा कर देनी चाहिए। 

Football- India TV Hindi
Football Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

पेरिस| कोरोनावायरस के कारण यूरोपियन फुटबाल लीग इस समय पूरी तरह से रूकी हुई है और इसके कार्यकारी इकाई का मानना है कि लीग जुलाई-अगस्त तक फिर से शुरू हो सकती है। यूएफा द्वारा गुरुवार को जारी एक संयुक्त पत्र में कहा गया है कि लीग को अब तक रद्द नहीं किया गया है और यह अभी स्थगित हुई पड़ी है।

यूएफा ने ऐसे समय में पत्र जारी किया है जबकि इससे कुछ घंटे पहले ही बेल्जियम लीग ने यह सुझाव दिया है कि मौजूदा अंकतालिका के साथ ही सीजन की समाप्ति की घोषणा कर देनी चाहिए। इस मामले को लेकर 15 अप्रैल को एक बैठक होनी है और अगर उसमें इस सुझाव को मान लिया जाता है तो ब्रुगे को विजेता घोषित किया जा सकता है।

संयुक्त पत्र में कहा गया है कि यूएफा द्वारा स्थापित दो कार्य समूह मौजूदा सीजन को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, जिसकी समयसीमा 30 जून है। पत्र में कहा गया है कि समूह का काम काम अब जुलाई और अगस्त के महीनों में परिदृश्यों पर ध्यान केंद्रित करना है और इसमें इस बात की संभावना है कि लीग फिर से शुरू किया जाएगा।

यूएफा ने कहा, "हमें विश्वास है कि फुटबॉल उन महीनों में फिर से शुरू हो सकती है,जो अधिकारियों द्वारा तय की जाएगी।" यूएफा ने बुधवार को ही घोषणा कर कहा था कि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के मैचों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल