1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलिवर गिरोड के शानदार गोल से चेल्सी ने नोर्विच को दी 1-0 से मात

ओलिवर गिरोड के शानदार गोल से चेल्सी ने नोर्विच को दी 1-0 से मात

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2020 10:29 am IST,  Updated : Jul 15, 2020 10:29 am IST

गिरोड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में क्रिस्टियन पुलिसिच के क्रास पर हेडर से गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इस जीत से चेल्सी शनिवार को शैफील्ड यूनाईटेड के हाथों 3-0 से मिली हार से उबरने में भी सफल रहा। 

Chelsea, Norwich, Oliver Girod, Football, Sports- India TV Hindi
Chelsea vs Norwich Image Source : GETTY IMAGES

ओलिवर गिरोड के गोल की मदद से चेल्सी ने नोर्विच को 1-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करके चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाये।

गिरोड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में क्रिस्टियन पुलिसिच के क्रास पर हेडर से गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इस जीत से चेल्सी शनिवार को शैफील्ड यूनाईटेड के हाथों 3-0 से मिली हार से उबरने में भी सफल रहा। 

इससे उसने चैंपियन्स लीग में अपना स्थान पक्का करने की उम्मीदें भी बढ़ा दी है। अब जबकि केवल दो दौर के मैच बचे हुए हैं तब तीसरे स्थान पर काबिज चेल्सी की टीम लीस्टर और मैनचेस्टर यूनाईटेड से चार अंक आगे हो गयी है। 

चेल्सी के 36 मैचों में 63 अंक हैं जबकि लीस्टर और यूनाईटेड के समान 59 अंक हैं लेकिन इन दोनों ने एक मैच कम खेला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल