1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शतरंज ओलंपियाड : भारतीय पुरूष टीम ने चेक गणराज्य को हराया

शतरंज ओलंपियाड : भारतीय पुरूष टीम ने चेक गणराज्य को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2018 10:29 am IST,  Updated : Oct 03, 2018 10:29 am IST

के शशिकिरण की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम ने 43वें शतरंज ओलंपियाड में आज चेक गणराज्य को 2.5 . 1.5 से हराया जबकि महिला टीम को हंगरी ने 3.1 से हरा दिया । 

बी अधिबान- India TV Hindi
बी अधिबान Image Source : PTI

बातूमी (जार्जिया)। के शशिकिरण की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम ने 43वें शतरंज ओलंपियाड में चेक गणराज्य को 2.5-1.5 से हराया जबकि महिला टीम को हंगरी ने 3-1 से हरा दिया । 

भारत ने पी हरिकृष्णा को आराम दिया था। विश्वनाथन आनंद ने डेविड नवारा से ड्रा खेला जबकि विदित गुजराती ने विक्टर लाजनिका से बाजी ड्रा की। बी अधिबान ने रासेक बाइनेक से ड्रा खेला । 
भारतीय पुरूष टीम अब संयुक्त तीसरे स्थान पर है । 
महिला वर्ग में भारत को करारा झटका लगा जब कोनेरू हम्पी और तानिया सचदेव अपने अपने मुकाबले हार गई । डी हरिका और ऐशा करावाडे ने ड्रा खेला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल