1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. छेत्री ने बेंगलुरु एफसी के साथ अपना करार साल 2023 तक बढ़ाया

छेत्री ने बेंगलुरु एफसी के साथ अपना करार साल 2023 तक बढ़ाया

 Reported By: IANS
 Published : Jun 21, 2021 04:23 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 04:23 pm IST

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम बेंगलुरु एफसी के साथ दो साल का करार बढ़ाया है जिसके तहत वह अब क्लब के साथ साल 2023 तक जुड़े रहेंगे।

Chhetri extends his contract with Bengaluru FC till 2023- India TV Hindi
Chhetri extends his contract with Bengaluru FC till 2023 Image Source : PTI

बेंगलुरु। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम बेंगलुरु एफसी के साथ दो साल का करार बढ़ाया है जिसके तहत वह अब क्लब के साथ साल 2023 तक जुड़े रहेंगे। छेत्री ने 2013 में क्लब के साथ पहला करार किया था और अब अपना करार बढ़ाने के साथ ही वह बेंगलुरु एफसी के लिए आईएसएल के 10 वें सीजन तक खेलेंगे।

छेत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैंने बेंगलुरु एफसी के साथ अपना करार दो और साल के लिए बढ़ाया है। यह शहर अब मेरा घर जैसा हो गया है और क्लब के सदस्य मेरे परिवार की तरह हो गए हैं। ऐसा लगता है कि मैंने कल ही पहली बार इस सीजन के लिए करार किया था।"

उन्होंने कहा, "मैं इस क्लब, प्रशंसक और शहर को प्यार करता हूं। इन तीनों के साथ मेरा बॉन्ड काफी मजबूत है और मैं क्लब के साथ और भी अच्छे पल गुजारने के लिए उत्सुक हूं।"

36 वर्षीय छेत्री ने बेंगलुरु एफसी के लिए 203 मैच खेले हैं और आठ सीजन में 101 गोल किए हैं।

छेत्री ने हाल ही में दोहा में विश्व कप 2022 और एएफसी एशियन कप 2023 संयुक्त क्वालीफायर्स के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल किए थे।

उन्होंने भारत के लिए 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं और वह 74 अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ देश के सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल