1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स से पहले बोले गोपीचंद, 'हम हर वर्ग में पदक के दावेदार'

एशियन गेम्स से पहले बोले गोपीचंद, 'हम हर वर्ग में पदक के दावेदार'

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2018 11:30 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 11:30 pm IST

 भारतीय बैडमिंटन के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि यह दुर्लभ मौका है जब देश का हर बैडमिंटन खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में पदक का प्रबल दावेदार है। 

पुलेला गोपीचंद- India TV Hindi
पुलेला गोपीचंद Image Source : AP

हैदराबाद। भारतीय बैडमिंटन के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि यह दुर्लभ मौका है जब देश का हर बैडमिंटन खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में पदक का प्रबल दावेदार है। ​गोपीचंद ने विदाई समारोह में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम कई पदक लेकर आयेंगे और जश्न मनाने का मौका होगा। भारतीय टीम के साथ ऐसा दुर्लभ होता है लेकिन इस बार हमारे पास हर वर्ग में खिताब जीतने का मौका है। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे हालांकि यह साल हमारे लिये काफी कठिन रहा।’’

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ ने फिट रहने के लिये काफी मेहनत की है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम फिट हैं और उम्मीद है कि प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हमने इंचियोन में महिला टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।’’ स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, ‘‘हम सभी ने काफी मेहनत की है। पिछली बार भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता था। उम्मीद है कि इस बार हम बेहतर करेंगे। पूरी टीम को शुभकामना।’’

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने कहा, ‘‘हम सभी की तैयारी उम्दा है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल