1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ओपन सुपर सिरीज़: क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु

चीन ओपन सुपर सिरीज़: क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2017 05:04 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 05:04 pm IST

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु ने चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही अब सिंधु लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने से केवल तीन कदम दूर हैं।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

चीन: रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु ने चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही अब सिंधु लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने से केवल तीन कदम दूर हैं।

दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने गुरुवार को चीन की हान युए को मात देकर खिताबी जीत की ओर एक और कदम बढ़ाया। सिंधु ने 40 मिनट तक चले मैच में युए को सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की खिलाड़ी गाओ फांगजिए से होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सिंधु ने इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी और वह सायना नेहवाल और एच.एस.प्रणॉय के बाहर होने के साथ भारतीय चुनौती पेश करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रह गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल