1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तस्वीरों में देखिए रियो में दूसरी बार हुआ प्यार का इजहार, खिलाड़ी को मिला गुलाब

तस्वीरों में देखिए रियो में दूसरी बार हुआ प्यार का इजहार, खिलाड़ी को मिला गुलाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 15, 2016 05:26 pm IST,  Updated : Aug 15, 2016 05:36 pm IST

चीन की दिग्गज महिला गोताखोर ही झी जब रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने की खुशी मना रही थी तभी उनके पुरूष मित्र और टीम के साथी किन काई ने दुनिया भर के टीवी दर्शकों के सामने ही हीरे की अंगूठी के साथ उनसे विवाह करने का प्रस्ताव रखा।

CHINA- India TV Hindi
CHINA

रियो डि जिनेरियो: चीन की दिग्गज महिला गोताखोर ही झी जब रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने की खुशी मना रही थी तभी उनके पुरूष मित्र और टीम के साथी किन काई ने दुनिया भर के टीवी दर्शकों के सामने ही हीरे की अंगूठी के साथ उनसे विवाह करने का प्रस्ताव रखा। मौजूदा खेलों के दौरान यह शादी का प्रस्ताव रखे जाने का दूसरा मौका है। रविवार को तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड स्पर्धा में रजत पदक जीतने के बाद 25 साल की ही झी के सामने साथी ओलंपिक गोताखोर किन ने शादी का प्रस्ताव रखा।

तीस वर्षीय किन पोडियम के समीप अपने घुटने पर बैठ गए और सगाई की हीरे की अंगूठ के साथ शादी का प्रस्ताव रखा। ही झी को रजत पदक जीतने के तुरंत बाद शादी के प्रस्ताव की उम्मीद नहीं थी। ही झी ने संवाददाताओं से कहा, हम छह साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने आंसू पोंछते हुए कहा, मुझे नहीं पता था कि वह आज शादी का प्रस्ताव रखेगा और मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी जल्दी शादी करूंगी। पुरूष लयबद्ध तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड के कांस्य पदक विजेता किन ने अपनी भावी पत्नी को शीशे में लाल गुलाब भी दिया। यह रियो खेलों के स्थल पर दूसरी सगाई है। इससे पहले ब्राजील के रग्बी खिलाड़ी इसाडोरा सेरूलो और उनकी प्रेमिका मारजोरी एन्या ने पिछले सोमवार को सगाई की थी। लेकिन तब अंगूठी का इस्तेमाल नहीं किया गया था और एन्या ने सेरूलो की अंगुली पर सोने का रिबन बांधा था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल