1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन का खिलाड़ी कोरोनावायरस से पीड़ित, स्पेनिश क्लब इस्पानयोल की ओर से खेलता है फुटबॉल

चीन का खिलाड़ी कोरोनावायरस से पीड़ित, स्पेनिश क्लब इस्पानयोल की ओर से खेलता है फुटबॉल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 07:05 pm IST

चीन के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी वु लेई की स्पेन के बार्सिलोना में कोरोनावायरस की जांच की गई थी जिसमें वो इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। 

चीन का खिलाड़ी...- India TV Hindi
चीन का खिलाड़ी कोरोनावायरस से पीड़ित, स्पेनिश क्लब इस्पानयोल की ओर से खेलता है फुटबॉल Image Source : GETTY IMAGES

बीजिंग| चीन के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी वु लेई की स्पेन के बार्सिलोना में कोरोनावायरस की जांच की गई थी जिसमें वो इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्र के हवाले से बताया है कि वह इस समय घर में एकांतवास में हैं।

वु स्पेनिश लीग में इस्पानयोल के लिए खेलते हैं। वह यूरोप की पांच बड़ी फुटबाल लीगों में खेलने वाले चीन के इकलौते खिलाड़ी हैं। वह चीन के पहले पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी हैं जो कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। सूत्र ने बताया, "वु के अंदर थोड़े बहुत लक्षण पाए गए थे और अब उन्होंने स्पेन में अपने आप को घर में एकांतवास में कर लिया है।"

इस्पानयोल ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की थी कि उसके क्लब के छह लोग इस भयंकर बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। क्लब ने हालांकि इन खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल