1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे फेडरर और नडाल

टेनिस : इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे फेडरर और नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2019 01:40 pm IST,  Updated : Mar 16, 2019 01:40 pm IST

स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। 

Clash of the Titans: Roger Federer faces Rafael Nadal in semis at Indian Wells- India TV Hindi
Clash of the Titans: Roger Federer faces Rafael Nadal in semis at Indian Wells   Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन वेल्स। स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। समाचर एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकच को 6-4, 6-4 से मात दी जबकि वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने रूस के कारने खाचानोव को 7-6(7-2), 7-6 (7-2) से पराजित किया। 

फेडरर ने हरकच के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच के दौरान बेहतरीन सर्विस की। दूसरे सेट में भी वर्ल्ड नंबर-4 ने अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। यह मुकाबला एक घंटा और 13 मिनट तक चला। दूसरी ओर, नडाल को रूसी खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी। 

खाचानोव ने पूरे मुकाबले में 17 एस मारे। दोनों सेट को टाई-ब्रेकर तक ले गए। पहले सेट के टाई-ब्रेकर में नडाल ने दमादार खेल दिखाया और 7-2 से जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली। खाचानोव दूसरे सेट के टाई-ब्रेकर में भी स्पेनिश दिग्गज से पार नहीं पा सके। नडाल ने 7-2 से टाई-ब्रेकर जीतते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल