1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्रीनगर मैराथन में युवकों की सुरक्षाबलों से झड़प

श्रीनगर मैराथन में युवकों की सुरक्षाबलों से झड़प

 Written By: IANS
 Published : Sep 13, 2015 04:12 pm IST,  Updated : Sep 13, 2015 04:12 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार को एक मैराथन के दौरान युवकों और सुरक्षबलों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस बहुप्रचारित मैराथन में कुछ मंत्री और सिविल एवं पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम

श्रीनगर मैराथन में...- India TV Hindi
श्रीनगर मैराथन में युवकों की सुरक्षाबलों से झड़प

श्रीनगर: कश्मीर विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार को एक मैराथन के दौरान युवकों और सुरक्षबलों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस बहुप्रचारित मैराथन में कुछ मंत्री और सिविल एवं पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में युवकों ने पाकिस्तान के झंडे लहराए और भारत-विरोधी नारेबाजी की।

 

गुस्साए युवकों ने मंच तोड़ दिया और पुलिस के एक वाहन को फूंकने की कोशिश की, जिसके चलते सुरक्षाबलों को उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

युवकों ने विवि परिसर में सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की। स्थिति पर काबू पाने के लिए सैन्य टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को श्रीनगर के पहले अंतर्राष्ट्रीय मैराथन के रूप में प्रचारित किया था और इसमें हर कोई भाग ले सकता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल