1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्लाइटजर्स ने मियामी और चार्ल्सटन टूर्नामेंटों से अपना लिया नाम वापस

क्लाइटजर्स ने मियामी और चार्ल्सटन टूर्नामेंटों से अपना लिया नाम वापस

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 12:28 pm IST

सात साल बाद वह 2020 में वापसी करना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने अक्टूबर में घुटने का आपरेशन कराया और जनवरी में कोरोना संक्रमण की शिकार हुई। 

clijsters, miami tennis, tennis news, tennis results- India TV Hindi
clijsters Image Source : GETTY

चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन किम क्लाइटजर्स ने मियामी और चार्ल्सटन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। वह दाहिने घुटने के आपरेशन और कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद वापसी की कोशिश में थी। 

सात साल बाद वह 2020 में वापसी करना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने अक्टूबर में घुटने का आपरेशन कराया और जनवरी में कोरोना संक्रमण की शिकार हुई। 

क्लाइटजर्स ने कहा ,‘‘ मैं ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकी हूं । सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिये मुझे और अभ्यास की जरूरत है। मैं कोशिश करती रहूंगी।’’ 

मियामी ओपन 23 मार्च से और चार्ल्सटन टूर्नामेंट पांच अप्रैल से शुरू होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल