1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका फुटबाल: कोलंबिया ने ब्राजील को हराया

कोपा अमेरिका फुटबाल: कोलंबिया ने ब्राजील को हराया

 Written By: PTI
 Published : Jun 18, 2015 12:40 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 12:40 pm IST

सैंटियागो: कोलंबिया ने पांच बार के विश्व चैम्पियन ब्राजील को कोपा अमेरिका फुटबाल के मैच में 1.0 से हरा दिया जबकि ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस तनावपूर्ण मुकाबले में रेडकार्ड देखना पड़ा ।

कोपा अमेरिका फुटबाल:...- India TV Hindi
कोपा अमेरिका फुटबाल: कोलंबिया ने ब्राजील को हराया

सैंटियागो: कोलंबिया ने पांच बार के विश्व चैम्पियन ब्राजील को कोपा अमेरिका फुटबाल के मैच में 1.0 से हरा दिया जबकि ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस तनावपूर्ण मुकाबले में रेडकार्ड देखना पड़ा ।

दोनों टीमों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद नेमार को रेडकार्ड दिखाया गया जब वह कोलंबिया के लिये गोल करने वाले जैसन मुरिलो को हेडबट करने जा रहे थे । अब नेमार वेनेजुएला के खिलाफ पहले दौर का आखिरी मुकाबला नहीं खेल सकेंगे।

कोलंबियाई स्ट्राइकर कार्लोस बाका को भी रेडकार्ड दिखाया गया । ग्रुप सी में अब ब्राजील, कोलंबिया और वेनेजुएला के समान अंक हैं ।

विश्व कप क्वार्टर फाइनल में ब्राजील से 2 . 1 से हारी कोलंबियाई टीम ने उस हार का बदला भी चुकता कर लिया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल