1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप: प्रकाश, जीतू और अमनप्रीत ने जीते मेडल

कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप: प्रकाश, जीतू और अमनप्रीत ने जीते मेडल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 01:02 pm IST

भारतीय निशानेबाजों प्रकाश नांजप्पा, अमनप्रीत सिंह और जीतू राय ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप करते हुए तीनों पदक झटके।

Prakash Nanjappa wins gold in 50m pistol, India make clean...- India TV Hindi
Prakash Nanjappa wins gold in 50m pistol, India make clean sweep

गोल्ड कोस्ट: भारतीय निशानेबाजों प्रकाश नांजप्पा, अमनप्रीत सिंह और जीतू राय ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप करते हुए तीनों पदक झटके। प्रकाश ने 222. 4 का स्कोर करके स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अमनप्रीत को रजत और जीतू को कांस्य पदक मिला।

पुरूषों की 50 मीटर राइफल प्रोन में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को रजत जबकि स्वप्निल कुसाले को कांस्य पदक मिला। इससे पहले महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अन्नु राज सिंह को कांस्य पदक मिला।

भारतीय पिस्टल निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भी तीनों पदक अपने नाम किये। शाहजार रिजवी को स्वर्ण, ओंकार सिंह को रजत और जीतू राय को कांस्य पदक मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल