1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉनमेबोल ने फीफा से वर्ल्ड कप क्वालीफायर स्थगित करने की मांग की

कॉनमेबोल ने फीफा से वर्ल्ड कप क्वालीफायर स्थगित करने की मांग की

 Reported By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 06:57 pm IST

दक्षिण अफ्रीका में फुटबाल की गवर्निग बॉडी-कॉनमेबोल ने फीफा से कहा है कि वह कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मार्च के अंत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों को स्थगित कर दे।

कॉनमेबोल ने फीफा से...- India TV Hindi
कॉनमेबोल ने फीफा से वर्ल्ड कप क्वालीफायर स्थगित करने की मांग की  Image Source : GETTY IMAGES

साओ पाउलो| दक्षिण अफ्रीका में फुटबाल की गवर्निग बॉडी-कॉनमेबोल ने फीफा से कहा है कि वह कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मार्च के अंत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों को स्थगित कर दे। कॉनमेबोल ने बुधवार को एक पत्र के माध्यम से फीफा से यह अपील की।

पत्र में कॉनमेबोल के सदस्यों-अर्जेटीना, बोलीविया, ब्राजील, चिली, कोलम्बिया, एक्वाडोर, पराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेजुएला जैसे सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। फीफा ने हालांकि इसका अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

कॉनमेबोल का मानना है कि दक्षिण अमेरिकी टीमों के कई खिलाड़ी यूरोप में खेलते हैं और इससे कोरोनावायरस के दक्षिण अमेरिका में फैलने का खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को महामारी करार दिया है। इससे दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 4000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल