1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चार साल में तीसरी बार कोनोर मैकग्रेगोर ने किया संन्यास का एलान

चार साल में तीसरी बार कोनोर मैकग्रेगोर ने किया संन्यास का एलान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 04:28 pm IST

इकतीस साल के इस सुपरस्टार ने जनवरी में यूएफसी 246 में डोनाल्ड ‘काओबॉय’ सेरोन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले से संन्यास की दूसरी घोषणा के बाद वापसी की थी।

Conor McGregor, Conor McGregor UFC, Conor McGregor news, Conor McGregor retirement, McGregor, Conor,- India TV Hindi
Conor McGregor Image Source : GETTY IMAGES

आयरलैंड के पेशेवर ‘मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट’ और मुक्केबाज कोनोर मैकग्रेगोर ने चार साल में तीसरी बार संन्यास की घोषणा की। दो वर्गों के इस पूर्व यूएफसी (अल्टीमेंट फाइटिंग चैम्पियनशिप) चैम्पियन ने 2016 और 2019 में भी संन्यास की घोषणा की थी। 

वहीं उन्होंने रविवार को सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने तीसरी बार संन्यास की घोषणा करते हुए खुद की और अपनी मां की फोटो भी लगायी।

मैकग्रगोर ने लिखा, ‘‘मैंने फाइटिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है। इतनी शानदार यादों के लिये आप सभी का शुक्रिया। शानदार सफर रहा। ’’ 

उन्होंने कहा, ''यहां लास वेगास में मेरी और मेरी मां की एक तस्वीर है, जो मेरे विश्व खिताब जीतने के बाद की है! अपने सपनों का घर बनाइए! आप जो भी चाहते हैं, वह आपका हो। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।''

इकतीस साल के इस सुपरस्टार ने जनवरी में यूएफसी 246 में डोनाल्ड ‘काओबॉय’ सेरोन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले से संन्यास की दूसरी घोषणा के बाद वापसी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल