1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना के खिलाफ कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल से पहले ब्राजील के कोच टिटे की उड़ी नींद

अर्जेंटीना के खिलाफ कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल से पहले ब्राजील के कोच टिटे की उड़ी नींद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 04:03 pm IST

ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उनकी रातों की नींद उड़ गयी है।

अर्जेंटीना के खिलाफ ...- India TV Hindi
अर्जेंटीना के खिलाफ  कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल से पहले ब्राजील के कोच टिटे की उड़ी नींद Image Source : GETTY IMAGES

बेलो होरिजोंटे। ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उनकी रातों की नींद उड़ गयी है। सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6 बजे से खेला जाना है।

कोपा अमेरिका कप 2016 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद डुंगा की जगह कोच बने टिटे ने कहा कि वह अभी उसी तरह से नर्वस है जैसे राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के समय थे। उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले कहा, ‘‘ मैं ठीक से सो नहीं पा रहा हूं। मैं सुपरमैन नहीं हूं, मैं जैसा हूं, वैसा हूं। मैं इससे निपट सकता हूं।’’

टिटे के दिमाग में 2014 विश्व कप में जर्मनी से 7-1 से मिली हार की यादें ताजा है। उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं सुबह सवा तीन बजे उठ गया, मैं सोच रहा था कि क्या करना चाहिए। कोच के तौर में मेरे पास कुछ लिखने के लिए हमेशा एक नोट पैड रहता है, कोच होने की यह एक सच्चाई है, सिर्फ मैं ही नहीं मुझे लगता है लियोनेल स्कालोनी (अर्जेंटीना के कोच) के साथ भी ऐसा होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल