1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : शतरंज ओलम्पियाड 2021 तक के लिए स्थगित

कोरोना वायरस : शतरंज ओलम्पियाड 2021 तक के लिए स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 06:32 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला भी शतरंज ओलम्पियाड को टालने के पीछे का एक कारण है।

Chess Olympiad- India TV Hindi
Chess Olympiad Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| मॉस्को में होने वाले शतरंज ओलम्पियाड-2020 को कोरोनावायरस से कारण अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने इस बात की जानकारी दी।

फिडे ने कहा कि कोरोनावायरस के अलावा अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने का फैसला भी शतरंज ओलम्पियाड को टालने के पीछे का एक कारण है।

फिडे ने कहा, "विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा बताया गया है और फिर आईओसी के टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने के फैसले के बाद फिडे ने 44वें शतरंज ओलम्पियाड को टालने का फैसला किया है।"

बयान के मुताबिक, "यह आयोजन मॉस्को में 2020 के ग्रीष्मकाल में होना था जो अब 2021 के ग्रीष्मकाल में उसी जगह होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल