1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप स्थगित, तैयार होगा नया कार्यक्रम

कोरोना वायरस : राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप स्थगित, तैयार होगा नया कार्यक्रम

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 05:54 pm IST

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जून में होने वाली राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप को स्थगित करने के बाद रविवार को नया कैलेंडर (कार्यक्रम) बनाने का फैसला किया।

कोरोना वायरस :...- India TV Hindi
कोरोना वायरस : राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप स्थगित, तैयार होगा नया कार्यक्रम Image Source : REUTERS

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जून में होने वाली राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप को स्थगित करने के बाद रविवार को नया कैलेंडर (कार्यक्रम) बनाने का फैसला किया क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर के खेल आयोजन टल गये हैं। इस चैम्पियनशिप का आयोजन 25 से 28 जून तक बेंगलुरु में होना था जो ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता था। कोविड-19 महामारी के वैश्विक स्तर पर फैलने के कारण तोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए निलंबित कर दिया गया।

एथलेटिक्स के राष्ट्रीय सहायक कोच राधाकृष्णन नायर ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगर स्थिति मई या जून तक स्थिर हो जाती तो अगस्त के बाद इस चैंपियनशिप का आयोजन हो सकता है।’’ एएफआई ने कहा कि अब नए प्रतियोगिता कैलेंडर के साथ-साथ योजना समिति राष्ट्रीय शिविर के लिए कोचों और विदेशी विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद नया प्रशिक्षण कार्यक्रम को तैयार किया जाएगा।

एएफआई ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के प्रकोप और 2020 तोक्यो ओलंपिक के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के स्थगन के मद्देनजर एएफआई की योजना समिति ने सीनियर एथलीटों के लिए एक नया घरेलू कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया है।’’

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, ‘‘नई परिस्थितियों में वर्ष 2020 के घरेलू कैलेंडर को पूरी तरह से बदलने की जरूरत है खास कर सीनियर खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं में बदलाव करना होगा। प्रतियोगिताओं के अलावा हमने कोचों को अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर काम शुरू करने के लिए भी कहा है। चेन्नई में 16 से 19 अगस्त तक प्रस्तावित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का भी बाद में आयोजन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल