1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरना वायरस : बीडब्ल्यूएफ ने स्थिर की रैंकिंग नहीं होगा कोई बदलाव

कोरना वायरस : बीडब्ल्यूएफ ने स्थिर की रैंकिंग नहीं होगा कोई बदलाव

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 08:46 pm IST

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, "बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग और जूनियर विश्व रैंकिंग को अगले आदेश तक स्थिर कर दी है। स्थिरता 12वें सप्ताह तक जारी रैंकिंग की रहेगी जो योनेक्स इंग्लैंड ओपन-2020 के बाद था।"

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने मंगलवार को विश्व रैंकिंग स्थिर कर दी है और कहा है कि रैंकिंग 17 मार्च तक जो थी वही रहेंगी और इन्हीं के आधार पर कोविड-19 के बाद शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एंट्री मिलेगी।

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, "बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग और जूनियर विश्व रैंकिंग को अगले आदेश तक स्थिर कर दी है। स्थिरता 12वें सप्ताह तक जारी रैंकिंग की रहेगी जो योनेक्स इंग्लैंड ओपन-2020 के बाद था।"

बयान के मुताबिक, "अगले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रवेश का आधार 17 मार्च तक जारी रैंकिंग रहेंगी।"

बीडब्ल्यूएफ ने अपने सभी टूर्नामेंट्स 12 अप्रैल तक टाल दिए हैं।

बयान में कहा गया है, "कोविड-19 के कारण, बैडमिंटन समुदाय को मार्च-2020 के मध्य से अप्रैल-2020 के अंत तक अप्रत्याशित निलंबन झेलना पड़ रहा है। इस समय यह बताना मुश्किल है कि अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट कब होंगे। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल