1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैंपियंस लीग का 7 अगस्त से होगा आगाज, सिंगल लेग में खेले जाएंगे नॉकआउट मुकाबले

चैंपियंस लीग का 7 अगस्त से होगा आगाज, सिंगल लेग में खेले जाएंगे नॉकआउट मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Jun 17, 2020 10:57 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 10:57 pm IST

यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन (यूईएफए) ने कहा है कि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग आठ टीमों के नॉकआउट मुकाबले पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में अगस्त में समाप्त होगा।

चैंपियंस लीग का 7 अगस्त...- India TV Hindi
चैंपियंस लीग का 7 अगस्त से होगा आगाज, सिंगल लेग में खेले जाएंगे नॉकआउट मुकाबले Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन (यूईएफए) ने कहा है कि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग आठ टीमों के नॉकआउट मुकाबले पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में अगस्त में समाप्त होगा।

चैंपियंस लीग फिर से सात अगस्त से शुरू होगी। यूईएफए ने एक बयान में कहा, " 2019-20 यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल्स और फाइनल मुकाबले पुर्तगाल के लिस्बन में अगस्त में होंगे। सभी मुकाबले सिंगल लेग में होंगे।"

बयान में आगे कहा गया है कि अभी इस बात पर फैसला लेना बाकी है कि राउंड 16 के दूसरे लेग के बाकी बचे चार मुकाबले घरेलू टीमों के स्टेडियम में खेले जाएंगे या फिर पुर्तगाल में। कोविड-19 महामारी के कारण 2019-20 यूईएफए चैंपियंस लीग मार्च से ही स्थगित था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल