1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19 : चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे गोल्फर वुड्स और मिकेलसन, दान की जाएगी मैच से प्राप्त कमाई

COVID-19 : चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे गोल्फर वुड्स और मिकेलसन, दान की जाएगी मैच से प्राप्त कमाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 12:22 pm IST

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है जिसकी वजह से सभी लोग घरों में कैद है। इस वायरस ने खेल गतिविधियों पर भी ब्रैक लगा दिया है।

COVID-19 : चैरिटी मैच में...- India TV Hindi
COVID-19 : चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे गोल्फर वुड्स और मिकेलसन, दान की जाएगी मैच से प्राप्त कमाई Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है जिसकी वजह से सभी लोग घरों में कैद है। इस वायरस ने खेल गतिविधियों पर भी ब्रैक लगा दिया है। इस मुश्किल घड़ी में गोल्फ की दुनिया के शानदार खिलाड़ी टाइगर वुड्स, फिल मिकेलसन, टॉम ब्राडी और पेटोन मेनिंग एक चैरिटी मैच के आयोजन की योजना बना रहे है। इस चैरिटी मैच का आयोजन फ्लोरिडा में दर्शकों की अनुपस्थिति में किया जाएगा। हालांकि इसका सीधा प्रसारण टीवी पर किया जाएगा।

इस मैच से प्राप्त कमाई को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दान कर दिया जाएगा। टर्नर स्पोर्ट्स ने कहा कि यह मैच 23 से 25 मई के सप्तांहात पर हो सकता है। बता दें COVD-19 के कारण पीजीए टूर 12 मार्च से ही बंद है । अब जून में इस के टूर्नामेंट शुरू होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में खेलों के आयोजन पर रोक लगी है जिसके कारण खेल जगत को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है। इस स्थिति में आर्थिक नुकसान से उबरने के लिए विभिन्न क्लब और बोर्डों ने अपने खिलाड़ी और स्टाफ के वेतन में कटौती करने का फैसला किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल