1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने दी 50 लाख रुपये की राशि

कोरोना वायरस : केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने दी 50 लाख रुपये की राशि

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 09:29 pm IST

केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बीसीसीआई को 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस : केरल...- India TV Hindi
कोरोना वायरस : केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने दी 50 लाख रुपये की राशि Image Source : KCA

तिरुवनंतपुरम| केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बीसीसीआई को 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है। केसीए बीसीसीआई की उस 51 करोड़ की मदद में अपना योगदान देगी जो बोर्ड ने कोरोवनायारस की लड़ाई में प्रधानमंभत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव और केसीए के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने कहा, "देश जब मुश्किल समय से गुजर रहा है, ऐसे समय मे अलग-अलग खेल संगठनों की जिम्मेदारी है कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं।" 

बीसीसीआई ने इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है। केसीए से पहले बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) भी मदद के लिए आगे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल