1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश प्रीमियर लीग की 8 जून से दोबारा हो सकती है शुरूआत

इंग्लिश प्रीमियर लीग की 8 जून से दोबारा हो सकती है शुरूआत

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 08:21 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 08:21 am IST

कोरोनावायरस के कारण रुकी पड़ी इंग्लिश प्रीमियर लीग आठ जून से दोबारा शुरू हो सकती है। द टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो लीग के आयोजक इसे 27 जून को खत्म करने के बारे में सोच रहे हैं।

इंग्लिश प्रीमियर लीग...- India TV Hindi
इंग्लिश प्रीमियर लीग की 8 जून से दोबारा हो सकती है शुरूआत Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| कोरोनावायरस के कारण रुकी पड़ी इंग्लिश प्रीमियर लीग आठ जून से दोबारा शुरू हो सकती है। द टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो लीग के आयोजक इसे 27 जून को खत्म करने के बारे में सोच रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम के खेले जा सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा 400 लोगों को मैचों में आने की इजाजत दी जा सकती है। अखबार के मुताबिक प्रीमियर लीग के आयोजकों ने संभावित शुरुआत का विचार अपने हितधारकों के सामने रखा है और वह ब्रिटिश सरकार से भी संपर्क में हैं।

दुनिया की सबसे अमीर लीग ईपीएल को 13 मार्च को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। एक बार जब लीग दोबारा शुरू होगी तब मैचों से पहले खिलाड़ियों की वायरस की जांच की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल