1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना संकट के बीच टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार लौटेंगी भारत

कोरोना संकट के बीच टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार लौटेंगी भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2020 11:41 pm IST,  Updated : May 20, 2020 11:41 pm IST

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार 31 मई को स्वदेश लौटने को तैयार हैं जो कोविड-19 महामारी के चलते तीन महीने से स्पेन में फंसी हुई हैं। 

कोरोना संकट के बीच...- India TV Hindi
कोरोना संकट के बीच टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार लौटेंगी भारत  Image Source : FACEBOOK: @TAKEME.SARKAR.1

कोलकाता। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमे सरकार 31 मई को स्वदेश लौटने को तैयार हैं जो कोविड-19 महामारी के चलते तीन महीने से स्पेन में फंसी हुई हैं। भारत की 14वीं रैंकिंग की खिलाड़ी फरवरी में स्पेनिश लीग में भाग लेने पहुंची थी लेकिन 24 मार्च को इस महामारी के चलते वापस नहीं लौट सकी।

सरकार ने मैड्रिड से 400 किमी दूर प्रिएगो डि कोरडोबा से पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘शुक्र है मेरी प्रार्थना पूरी हुई और मैड्रिड में भारतीय दूतावास द्वारा 31 मई को एक फ्लाइट का इंतजाम किया गया है।’’ अब उन्हें उम्मीद है कि लौटने पर उन्हें नयी दिल्ली में दो हफ्ते के लिये पृथकवास में नहीं रखा जायेगा और वह पश्चिम बंगाल सरकार की मदद भी चाहती हैं कि वह उनके सिलीगुड़ी पहुंचने का इंतजाम करवा दे।

27 साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं पहले ही स्पेन में तीन महीने बिता चुकी हूं। मेरे दो फ्लाइट टिकट रद्द हो चुके हैं और वापसी का टिकट दोगुनी कीमत पर बुक किया गया है। मेरे लिये फिर से दिल्ली में पृथकवास में रहना मुश्किल होगा। इसलिये मैं पश्चिम बंगाल सरकार से मेरी वापसी का इंतजार करने का अनुरोध करती हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल