1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018 (Badminton): सात्विक-पोनप्पा के बाद प्रणव, सिक्की भी अंतिम-16 में

CWG 2018 (Badminton): सात्विक-पोनप्पा के बाद प्रणव, सिक्की भी अंतिम-16 में

 Reported By: IANS
 Published : Apr 11, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:03 pm IST

 भारत के प्रणव जैरी चोपडा और उनकी महिला जोड़ीदार एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन बुधवार को मिश्रित युगल के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। 

Ponappa, Satwik- India TV Hindi
Ponappa, Satwik

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारत के प्रणव जैरी चोपडा और उनकी महिला जोड़ीदार एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन बुधवार को मिश्रित युगल के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने राउंड-32 में फिजी की बर्टी मोलिया, कार्यन गिब्सन की जोड़ी को मात दी। भारतीय जोड़ी ने अपनी विपक्षी जोड़ी को 21-8, 21-9 से मात दी। यह मैच सिर्फ 24 मिनट तक ही चला। 

मिश्रित युगल के एक और मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और सात्विक रंकीरेड्डी की जोड़ी ने भी अंतिम-16 में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने राउंड-32 के मैच में इंग्लैंड की बेन लेन, जेसिका पुघ की जोड़ी को महज 38 मिनट तक चले मुकाबले में मात दी। भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड को जोड़ी को 21-17, 21-16 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल